किशनगंज| वन रेंज किशनगंज के अधीन नाका भंवरगढ़ में लालापुरा प्लांटेशन के पीछे के खेतों से वन विभाग की टीम ने करीब 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। रेंजर भूपेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि नाका भंवरगढ़ स्थित वन विभाग के प्लांटेशन के पीछे खेतों में अजगर (इंडियन रॉक पाइथन) होने की जानकारी मिली। जिस पर रेस्क्यू टीम के वन रक्षक गिरिराज शर्मा व शंकर कुमावत को मौके पर भेजा। जहां से रेस्क्यू टीम ने करीब 15 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।