श्री पार्श्वनाथ जैन मेडिकल रिलीफ ट्रस्ट की ओर से आज उदयपुर रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर परिसर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ व फेको सर्जन डॉ. ज्योति बाला मरीजों की आंखों की जांच कर निशुल्क परामर्श देंगी। शिविर में गंभीर नेत्र रोगियों को आगे ऑपरेशन के लिए चिह्नित कर चयन किया जाएगा। ट्रस्ट प्रतिनिधि रतनसिंह मेहता ने क्षेत्र के आमजन से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।