बारां| चुनावी मैदान में प्रत्याशी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं, लेकिन प्रचार के बीच घर की जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। प्रत्याशी चुनावी जनसंपर्क के बाद परिवार के लिए खाना बनाने का समय निकाल रही हैं। कोई प्रचार के बीच अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने के लिए पढ़ाई भी कर रही हैं। एक अन्य प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए घर में काम करती नजर आईं।