धौलपुर के गडरपुरा में एक विधिक सेवा शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर हुए इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर ही सुलझाई गईं। शिविर का मकसद गरीब और पिछड़े लोगों तक कानूनी मदद और सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाना था। सचिव रेखा यादव ने बाल विवाह नहीं करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान पालनहार योजना के 2 लाभार्थियों को लाभ मिला। खाद्य सुरक्षा, पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि, आवासीय पट्टे, मनरेगा जॉब कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसी कई योजनाओं का फायदा भी मौके पर दिया गया।