सवाई माधोपुर| मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में भाद्रपद गणेश चतुर्थी पर सामाजिक वानिकी के सामने शहर रोड पर 5वां श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष रामबाबू कुमावत के नेतृत्व में हुआ। पं. मुकेश गौतम के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रूपेन्द्र सिंह सोलंकी एवं निशा कंवर ने ध्वज पूजा के साथ की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। राजमल सैनी ने बताया कि गणपति स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राजेश सैनी ने बताया कि 5वां श्री गणेश महोत्सव 25 सितंबर तक किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 23 सितंबर को भजन संध्या एवं 56 भोग का आयोजन किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी पर 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, खुशहाल जैन, संगठन मंत्री गणेश सैनी, रामसहाय साहू, कृष्ण गोविन्द, कन्हैयालाल, सीमा, बिलासी, ललिता, कल्पना मित्तल आदि मौजूद रहे।