प्रतापगढ़ | गणेशोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। प्रतापगढ़ में 21 से अधिक पंडालों में गणेश स्थापना हुई है। कई जगह अलग-अलग आयोजन भी हो रहे हैं। इन्हें देखने लोग पंडालों में पहुंच रहे हैं। शहर में गणेशोत्सव की धूम जारी है। गांधी चौराहा, सुभाष चौक, गोपालगंज, धमोत्तर दरवाजा, देवगढ़ दरवाजा, लौहार गली, निचला बाजार, धोबी चौक, भाटपुरा, इंद्रा कॉलोनी, हनुमान नगर, गौतम नगर, अशोक नगर, तिलक नगर, नई आबादी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, श्रीनाथ विहार, बड़ा बाग, नाकोड़ा नगर सहित कई जगह गणेश स्थापना की गई है। आरती के बाद बच्चों, बड़े-बुजुर्गों के लिए सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। सभी पंडालों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। शाम होते ही लोग पंडालों में पहुंच रहे हैं। आरती में शामिल हो रहे हैं। आयोजनों में भाग ले रहे हैं। दीनदयाल मार्केट में विराजित गणेशोत्सव में देर शाम आरती हुई। इसके बाद बच्चों के लिए चेयर रेस कराई गई। विजेता को पारितोषिक भी दिया गया।