हनुमानगढ़ जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे खास अभियान के तहत गोलूवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1 लाख 8 हजार रुपए की जुआ रकम भी जब्त की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि जिले में अपराधों को रोकने और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई और हनुमानगढ़ वृताधिकारी मीनाक्षी सहारण की देखरेख में गोलूवाला थाना प्रभारी रजनदीप कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक कैंचियां चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरदेव सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान वे ग्रीन पैलेस, कैंचियां क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 1 लाख 8 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (39) पुत्र जगदीश प्रसाद बिश्नोई निवासी वार्ड नंबर 1, भादवांवाली ढाणी पीएस सदर सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर, दलीप कुमार (42) पुत्र देवीलाल छिंपा निवासी वार्ड नंबर 8, गोलूवाला सिहागान, कपिल कुमार (32) पुत्र रामस्वरूप बिश्नोई निवासी वार्ड नंबर 11, गोलूवाला सिहागान, संदीप कुमार (38) पुत्र कृष्णलाल बिश्नोई निवासी वार्ड नम्बर 3, चक 6 डीबीएन पीएस सदर सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर, दलीप कुमार (58) पुत्र रामलाल बिश्नोई निवासी डाबला पीएस मुकलावा जिला श्रीगंगानगर और सुरेश कुमार (30) पुत्र हेतराम बिश्नोई निवासी ढाणी चक 4 बीपीएम, डाबला पीएस जैतसर जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ कानून और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक मुसे खां को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरदेव सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल विक्रमजीत सिंह, सीताराम और संजय कुमार शामिल थे। सूचना अधिकारी कॉन्स्टेबल संदीप कुमार ने इसमें खास भूमिका निभाई।