पंवालिया सेज थाना इलाके के हीरापुरा गांव में बीती रात चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई। शातिर बदमाशों ने एक ही रात में दो घरों और एक खेत को निशाना बनाकर करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पार कर दिए।वारदात के वक्त दोनों ही घरों के परिजन बाहर कूलर चलाकर सो रहे थे। वारदात रामनारायण गुर्जर व कैलाश गुर्जर के घर हुई।