हनुमानगढ़ में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला स्तरीय बैठक जंक्शन स्थित श्री रविदास मंदिर में हुई। इसमें चूरू जोन प्रभारी भगवान सिंह बाबा मुख्य अतिथि, जोन प्रभारी प्रेम कुमार नायक विशेष अतिथि और जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा ने अध्यक्षता की। भगवान सिंह बाबा ने कहा कि पार्टी राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव मजबूती से लड़ेगी। बसपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारना है। उन्होंने पंचायत चुनावों को संगठन मजबूत करने के लिए अहम बताया। पार्टी ने हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव में भी पार्षद चुने हैं। पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों से चुनाव लड़ने को कहा गया। अलग-अलग पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारियां दी गईं और आवेदन फार्म भी उपलब्ध कराए गए। इच्छुक कार्यकर्ता अपने इलाके के पदाधिकारियों के पास आवेदन जमा कर सकते हैं। बैठक में कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।