हनुमानगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने रोही 20 जेआरके अयालकी में कार्रवाई की है। गोलूवाला पुलिस थाना टीम ने आरोपी विक्रम उर्फ इंद्रसेन पुत्र फागुन गोदारा के घर से 32 किलो 140 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने तस्करी रोकने के निर्देश दिए थे। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद और वृत्ताधिकारी मीनाक्षी की देखरेख में हुई। गोलूवाला थानाधिकारी रजनीप कौर के साथ चौकी कैंचिया प्रभारी गुरदेव सिंह और उनकी टीम ने डोडा पोस्त जब्त किया। आरोपी विक्रम उर्फ इंद्रसेन पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 25 के तहत केस दर्ज किया गया है। थानाधिकारी रजनीप कौर मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस टीम में गुरदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, सीताराम और दलजिंदर कौर शामिल थे।