हनुमानगढ़ के जंक्शन अबोहर मार्ग स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दीपावली से पहले विशेष सफाई अभियान शुरू हुआ है। ठेकेदार ने अतिरिक्त मजदूर लगाए हैं और लोडर से मलबा भी उठाया जाएगा। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के सहायक और कनिष्ठ अभियंता इसकी निगरानी कर रहे हैं। सफाई ठेकेदार शिव कुमार ने कॉलोनी के लोगों से 15 दिन में सफाई व्यवस्था चकाचक करने का दावा किया। लोगों से सड़क पर मलबा नहीं डालने की अपील भी की गई है। राजस्थान आवासन मंडल खंड हनुमानगढ़ के आवासीय अभियंता विनोद पचार ने बताया कि रोजमर्रा की सफाई का टेंडर पहले से है। दीपावली के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाई गई है। करीब 45 हेक्टेयर क्षेत्र की सफाई का टेंडर जयपुर भेजा गया है, मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा। पचार ने यह भी बताया कि कॉलोनी में लाइट, बिजली और पानी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं हैं। नालियों की सफाई नहीं होने के आरोप गलत हैं, यहां नियमित सफाई होती है। सीवर का कार्य भी प्रक्रियाधीन है।