हनुमानगढ़ के पक्का भादवां गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को परेशान करने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह ज्ञापन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष रेवंतराम पंवार के नेतृत्व में दिया गया। पक्का भादवां निवासी चावली देवी पत्नी मनीराम नायक ने बताया कि उनकी बहू रूकमा देवी पत्नी साहबराम करीब 17 साल पहले उनके बेटे को छोड़कर किसी और के साथ रहने लगी थी। ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार चावली देवी के अनुसार उन्होंने रूकमा देवी को 2 लाख 50 हजार रुपए दिए थे, जिसकी लिखित जानकारी उनके पास है। चावली देवी ने अपनी खुद की खरीदी हुई खेती की जमीन भी साल 2012-13 में बेच दी थी। इसके बावजूद रूकमा देवी उनसे और पैसे और जमीन में हिस्सा मांग रही है। वह चावली देवी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायतें भी कर रही है। ग्रामीणों ने की पाबंद करने की मांग चावली देवी ने बताया कि वह 70 साल की बुजुर्ग महिला हैं और बीमार रहती हैं। इस वजह से उन्हें मानसिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रूकमा देवी को पाबंद करने की मांग की है। इस दौरान आजाद समाज पार्टी और ग्रामीणों ने चावली देवी के पक्ष में कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर रामकुमार, महेन्द्र, साहबराम, सतपाल, रणवीर, मदनसिंह और मनीराम मौजूद रहे।