पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के बीच हनुमानगढ़ जिले की पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय हो गया है। आरक्षण के मुताबिक रावतसर पंचायत समिति का प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, हनुमानगढ़ जंक्शन और हनुमानगढ़ टाउन का पद अनुसूचित जाति, पल्लू में ओबीसी महिला और राजपुरा में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं, संगरिया और पीलीबंगा में प्रधान पद सामान्य वर्ग, जबकि टिब्बी, नोहर और भादरा में सामान्य वर्ग महिला के लिए निर्धारित किया गया है। प्रधान पदों के आरक्षण के साथ ही पंचायत समिति सदस्य के वार्डों की आरक्षण स्थिति भी सामने आ गई है। इससे संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। जिले की टिब्बी, पीलीबंगा और पल्लू पंचायत समितियों के कुल 61 वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। टिब्बी: 23 वार्डों में SC और महिलाओं के लिए बड़ा हिस्सा पंचायत समिति टिब्बी में कुल 23 वार्ड हैं। इनमें 6 वार्ड अनारक्षित, 6 अनारक्षित महिला, 4 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जाति महिला और 3 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पीलीबंगा: 23 वार्डों में 10 सीटें SC वर्ग के लिए पल्लू: 15 वार्डों में 7 सीटें महिलाओं के लिए 61 वार्डों में महिलाओं के लिए 20 सीटें टिब्बी, पीलीबंगा और पल्लू की 61 पंचायत समिति सीटों के आंकड़ों को देखें तो 20 वार्ड सीधे महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें अनारक्षित महिला, अनुसूचित जाति महिला और ओबीसी महिला सीटें शामिल हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग के लिए भी कई वार्ड आरक्षित किए गए हैं।