हनुमानगढ़ के शेरगढ़, दौलतपुरा, बशीर, कुलचन्द्र, सहारणी और बचैर समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हनुमानगढ़ से बचैर तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की। इन गांवों को जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से जोड़ने वाली निजी बस सेवा पिछले सात-आठ दिनों से बंद है। इससे विद्यार्थी, कर्मचारी, मजदूर और किसान समेत रोज हनुमानगढ़ आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। निजी बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान इन गांवों से सैकड़ों लोग रोजगार, निजी कामों, दुकानों, कोचिंग सेंटरों और कॉलेजों में पढ़ने के लिए हर दिन हनुमानगढ़ आते हैं। निजी बस सेवा बंद होने के बाद इन गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए कोई दूसरा साधन नहीं है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से हनुमानगढ़ से हरियाणा सीमा तक इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने और निजी बस सेवा को भी दोबारा चलाने की मांग की। इस दौरान पालाराम, सुलेन्द्र सिंह, रामसिंह, राकेश कुमार, साहबराम, सोनू, विनोद, अनिल, सुखदेव सिंह, संदीप, भीम और जसविन्द्र समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।