हनुमानगढ़ में राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला मुख्यालय ने तीन दिवसीय प्रकृति अध्ययन शिविर शुरू किया। पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत यह शिविर गुरुवार को शुरू हुआ और 10 अक्टूबर तक चलेगा। शिविर के पहले दिन बच्चों ने पर्यावरण आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने मानव की जीवनशैली का जलवायु पर पड़ने वाले प्रभावों पर पोस्टर बनाए। इस शिविर में जिले के अलग-अलग स्कूलों से 65 स्काउट-गाइड शामिल हो रहे हैं। शिविरार्थियों ने 'मनस्वी अभियान' के तहत नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। सीओ स्काउट भारतभूषण ने बताया कि शिविर में कई तरह की गतिविधियां होंगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उनका रूटीन रहेगा। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इनाम भी दिए जाएंगे।