हनुमानगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत टिब्बी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 259.55 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार (34) निवासी दड़ौली, हिसार (हरियाणा) और रोहित सिंह (20) निवासी मसानी, टिब्बी (हनुमानगढ़) शामिल है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की है। दोनों के खिलाफ संगरिया थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अनिल कुमार पर राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट सहित करीब 21 केस दर्ज हैं।