कुस्तला | आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” है तथा संदेश “एक स्वास्थ्य, एक भविष्य” के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, समग्र स्वास्थ्य देखभाल, अनुसंधान एवं नवाचार तथा सामुदायिक कल्याण में आयुर्वेद की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। डॉ. विजय शंकर बैरवा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रभारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष, राजकीय आयुर्वेद औषधालय कुश्तला, सवाई माधोपुर द्वारा आचार्य नानेश शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कुस्तला में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कम्पाउंडर दिनेश कुमार वर्मा के सहयोग से महाविद्यालय की 80 छात्राओं एवं स्टॉफ का बी.पी., हीमोग्लोबिन एवं ब्लड शुगर की जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वास्थ्य प्रबोधन की जानकारी दी।