रिजाणी निवासी हेमंत शर्मा को राजस्थान विवि जयपुर ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। हेमंत ने दर्शनशास्त्र विभाग से जेनेटिक इंजीनियरिंग: इमर्जिंग एथिकल इश्यूज विषय पर प्रोफेसर अरविंद विक्रम सिंह के निर्देशन में शोध कार्य पूरा किया है। मौखिकी परीक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के डीएन तिवारी के मार्गदर्शन में हुई।