जोधपुर में सितंबर माह के अंतिम दिनों में भी गर्मी का असर बना हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री के आस-पास चल रहा है। सोमवार को भी दिन में धूप खिली, जिससे उमस बनी। उमस से लोग परेशान होते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि बादल छाए रहेंगे। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.0 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई है। अब तक 33 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 295.1 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 195.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है। 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। 4 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में भी बदलाव हो सकता है।