पंचायत समिति कार्यालय में पंचायतीराज चुनाव को लेकर शनिवार को संभावित प्रत्याशियों के लिए प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल ने संभावित प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया, नामांकन भरने तथा निर्वाचन संबंधी नियमों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेजों से अवगत कराया। कार्यशाला का उद्देश्य आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाग लेने वाले संभावित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देना और उन्हें चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराना था।