रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व सूबेदार की सजगता से घायल नीलगाय के बच्चे की जान बच गई। सिद्धमुख रोड पर लूदी झाबर हाल राजगढ़ निवासी सेनि सूबेदार शांति शरण जाखड़ ने जाट नगर की तरफ से श्वानों के भौंकने की आवाज सुनी। वे अपने साथी दीपचंद के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि नीलगाय के एक बच्चे को श्वानों ने घेर रखा था। इस पर उन्होंने तुरंत श्वानों को वहां से भगाया। वन विभाग राजगढ़ के सुरेंद्र सिंह राठौड़ को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय के बच्चे को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।