वार्ड 40 सेकसरिया कुआं के पास स्थित हरिराम बाबा मंदिर में सोमवार रात को जागरण हुआ। जागरण में नोगा पंडित एंड पार्टी ने बाबा हरिराम की जीवनी, बालाजी महाराज सहित अन्य देवी-देवताओं के भजन सुनाए। मंगलवार को पंचमी पर दिनभर मंदिर में मेला भरा। श्रद्धालुओं ने बाबा को नारियल, पतासा का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।