जयपुर के जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 चोरी की बाइक भी जब्त की गई है। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर प्लस, टीवीएस अपाचे और हीरो एचएफ डीलक्स शामिल हैं। CCTV देखकर दोनों को पकड़ा डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि बाइक चोर राजू गुर्जर (28) और सोनू महावर (21) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने जवाहर सर्किल पार्किंग, डिफाइन फिटनेस स्टूडियो जिम और कैनविल शोरूम के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को देखा। इसके आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसके बाद दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें बाइक चोरी की वारदात करना कबूल किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों से 6 बाइक बरामद पुलिस ने आरोपी राजू गुर्जर के कब्जे से चोरी की 5 बाइक बरामद की। वहीं आरोपी सोनू महावर से चोरी की एक बाइक बरामद की है। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर प्लस, टीवीएस अपाचे और हीरो एचएफ डीलक्स शामिल हैं। नशे की लत के चलते करते थे बाइक चोरी पुलिस के मुताबिक- दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशा करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।