जयपुर में एक महीने पहले युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि काम के बहाने ले गए दो दोस्तों ने उसकी हत्या की। तलाई के पानी में शव फेंककर फरार हो गए। चाकसू थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोपहर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। SHO (चाकसू) मनोहर लाल ने बताया- कोटखावदा के गांव राडोली निवासी गेंदीलाल ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। उनका भाई कृष्ण हलवाई का काम करता था। वह कई दिनों तक बिता बताए घर से चला जाता था। मोबाइल नहीं रखने के कारण कृष्ण से कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पाता था। 28 अगस्त को सुबह निमोडिया में तलाई के पानी में कृष्ण का शव पड़ा मिला। पुलिस ने 29 अगस्त को परिजनों को सौंपा था शव लाश मिलने की सूचना पर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने 29 अगस्त को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। दो दोस्तों पर हत्या का आरोप 24 अगस्त को सुबह करीब 6:30 बजे कृष्ण घर से काम की कहकर निकला था। CCTV फुटेजों को खंगालने पर बाइक पर दोस्त गोपाल लाल व संजू बैरवा के साथ कृष्ण बैठकर जाते दिखाई दिया। जानकारी करने पर पता चला कि गोपाल के मोबाइल से कृष्ण ने अपने परिचित राजेन्द्र को कॉल कर 1 हजार रुपए उधार मांगे थे। पूछताछ में अलग-अलग कहानियां बताई दोनों दोस्तों से पूछने पर वह अलग-अलग कहानियां बनाकर टालमटोल करते रहे। परिजनों को शक है कि दोनों आरोपी दोस्तों ने कृष्ण की हत्या कर पानी में शव फेंक दिया।