शहर की सुंदरता और नागरिकों की सहूलियत के बीच जब अनदेखी की दीवार खड़ी होती है, तो दैनिक भास्कर का 'भास्कर समाधान' प्लेटफॉर्म जनता की बुलंद आवाज़ बनता है। एक तरफ जहां मालवीय नगर, गोपालपुरा और विद्युत नगर के लोग कचरे के ढेरों, दुर्गंध और उफनते सीवर से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नागरिकों की सजगता से आदिनाथ नगर और गणपति विहार में प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेकर राहत दी है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… एक नजर उन समस्याओं पर जिनका समाधान हुआ है… आदिनाथ नगर के पार्क को लेकर प्रशासन का एक्शन
कनकपुरा के आदिनाथ नगर के रहने वाले सुमित गुर्जर ने कुछ समय पहले पार्क की असुविधाओं की समस्याा पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पार्क में कचरा पात्र नहीं था और घास की कटाई भी नहीं हुई थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
नाली की समस्या का हुआ समाधान
जयपुर शहर के हटवाड़ा क्षेत्र के गणपति विहार निवासी सूरज रे ने नाली की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट कर बताया था कि नाले से सीवर का पानी रिवर्स बह रहा था। गंदगी घरों के बाहर जमा होने से बाहर आने-जाने में समस्या आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।
दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार'
हटवाड़ा क्षेत्र के गणपति विहार निवासी सूरज रे की समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी ने बताया था कि नाली का पानी उल्टा बहकर रोड पर आ रहा था। इससे भयंकर बदबू भी आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद दशरथ सिंह ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
वो समस्याएं जिनपर एक्शन बाकी … आस-पास बीमारियां फैलने की डर
जयपुर शहर के गोपालपुरा क्षेत्र के प्रताप मार्ग निवासी विश्राम गुर्जर ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले कई महीनों से सड़क पर कचरा जमा हो रहा है, जिसके कारण आस-पास बीमारियों का डर बना रहता है। लोगों ने इस कचरे को साफ करने की मांग की है।
विद्युत नगर में टूटने लगी सड़कें
शहर के विद्युत नगर ए, संजय नगर चौराहे से हेमेंद्र माथुर ने समस्या पोस्ट की है। हेमेंद्र ने लिखा कि चौराहे पर करीब तीन महीने से सीवर लाइन जाम है, जिसके कारण सड़क भी जगह-जगह से टूटने लगी है। जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
सेक्टर 6 की कॉलोनी के अवाला सभी जगह बनी रोड
इंदिरा गांधी नगर के सेक्टर 6 से भी टूटी सड़क से संबंधित समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी अंकिता ने लिखा कि आस-पास की कॉलोनियों में सड़क बनी हुई है, लेकिन इस कॉलोनी में नहीं बनी है। खराब रोड के कारण कीचड़ और जलभराव की भी समस्या आ रही है।
कचरे के कारण आ रही बदबू और कीड़े
मालवीय नगर के सेक्टर 13 ओल्ड अंडरपास में कचरा भरा होने की समस्या मीनाक्षी ने बताई है। उन्होंने लिखा कि हमेशा सड़क पर कचरा पड़ा रहता है, जिसके कारण बदबू आती है और जानवरों का भी जमावड़ा लग जाता है। इस मामले में शिकायतों के बाद भी साफ-सफाई नहीं हो रही है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी 2.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' 3.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत 4.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 5.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी 6.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन 7.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी 8.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' 9.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन 10.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म