जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क टूटने, जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और सड़क किनारे गंदगी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत मिली है, जबकि कई इलाकों में समस्याओं के समाधान की मांग अब भी बनी हुई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' शिव नगर-2, मुरलीपुरा से अरविंद ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सीवर का ढक्कन खराब हो गया है। ढक्कन की स्थिति ऐसी थी कि इसमें किसी व्यक्ति के गिरने की आशंका बनी हुई थी। इससे आसपास के लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था और लोगों को इस रास्ते से गुजरने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम हेल्थ सेक्शन से ओम थानवी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करवाई। संबंधित टीम के माध्यम से सीवर के ढक्कन की समस्या का समाधान करा दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली और खुले व खराब सीवर ढक्कन के कारण बना हादसे का खतरा भी दूर हुआ। नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी समस्या पर कार्रवाई कर समाधान करवाने के लिए ओम थानवी आज के 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। सीवर के गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान झोटवाड़ा, निवारू रोड से दिलीप कुमार मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि प्रताप डेयरी के पास पिछले करीब एक महीने से सीवर का गंदा पानी निकल रहा था। सीवर का पानी सड़क पर जमा होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सीवर के पानी और जलभराव की समस्या का समाधान करवा दिया गया। सड़क से गंदा पानी हटने के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिली और आवागमन भी सुचारु हो गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... गिरधारीपुरा में सड़कें टूटी, जलभराव से भी लोग परेशान सूर्या रेजीडेंसी से अमित चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गिरधारीपुरा क्षेत्र में सड़कें टूटी हुई हैं। सड़कों की खराब स्थिति के साथ यहां जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा रहने और रास्ता खराब होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से टूटी सड़कों की मरम्मत करवाने के साथ जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिल सके। सिंधी कैंप सर्विस लाइन क्षेत्र में टूटी सड़क, वाहन चालकों के गिरने का डर रेलवे स्टेशन से आम नागरिक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सिंधी कैंप सर्विस लाइन क्षेत्र में सड़क टूटी हुई है। सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता खराब होने से वाहन असंतुलित होकर गिरने का डर भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से टूटी सड़क की जल्द मरम्मत करवाने और रास्ते को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो। शास्त्री नगर गली नंबर 6 में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट शास्त्री नगर से गिरिराज प्रसाद शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गली नंबर 6 में प्लॉट नंबर 86 के सामने लगी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट खराब होने के कारण रात के समय गली में अंधेरा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की जल्द मरम्मत करवाकर चालू करने की मांग की है, ताकि रात के समय गली में रोशनी की व्यवस्था हो सके और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। गोपालपुरा बाइपास के गोपाल नगर में सड़क किनारे जमा गंदगी गोपालपुरा बाइपास से धर्म सिंह मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र गोपाल नगर में सड़क किनारे काफी मात्रा में कचरा जमा हो रखा है। लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण आसपास का क्षेत्र प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से मौके पर जमा कचरे को जल्द हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है, ताकि सड़क किनारे गंदगी की समस्या दूर हो सके और लोगों को राहत मिल सके। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 2.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 3.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 4. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 5.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 6.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 7.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 8.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 9.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी 10.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने ‘स्टार ऑफिसर’