जयपुर शहर में आमजन की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है, तो कहीं वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण लोग खराब रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। कई इलाकों में सीवरेज लाइन जाम होने और सड़कों पर कचरा फैलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इन समस्याओं को लोगों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। अच्छी बात यह है कि कुछ शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी मिली है। शिप्रा पथ और प्रेम नगर में सड़क के गड्ढों और पानी की समस्या का समाधान कराया गया है। वहीं, अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' प्रेम नगर, लाजपत नगर से मनिराम ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया था कि घरों में 100 लीटर पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा था, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे थे। समस्या सामने आने के बाद जेईएन राजेश त्यागी ने मामले का संज्ञान लेते हुए समाधान करवाया। पानी की समस्या दूर होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या पर कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने के लिए जेईएन राजेश त्यागी आज के 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। सड़क पर बने गड्ढों की समस्या का कराया समाधान शिप्रा पथ, मानसरोवर से युवराज वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र की सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क के गड्ढों की समस्या का समाधान करा दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी केशव मार्ग, सिंधिया सर्किल से मयंक अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर पानी जमा हुआ है। सड़क पर पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी की व्यवस्था कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। कई साल से सड़क नहीं बनी, खराब हालत से लोग परेशान मंदिर मार्ग, विष्णु विहार से वंदना ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। कई वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण रास्ता बदहाल हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। कई दिनों से सीवरेज लाइन जाम, लोगों को परेशानी गायत्री नगर, सोडाला रोड से बाबूलाल शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवरेज लाइन कई दिनों से जाम पड़ी हुई है। सीवरेज लाइन जाम होने से गंदे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सीवरेज लाइन की सफाई कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। सड़क पर फैला कचरा, सफाई की मांग हाटोज, झोटवाड़ा रोड से विनोद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी मात्रा में कचरा फैला हुआ है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण सड़क और आसपास के क्षेत्र में गंदगी दिखाई दे रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सफाई करवाकर कचरा हटाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 2.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 3. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 4.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 5.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 6.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 7.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 8.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी 9.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने ‘स्टार ऑफिसर’ 10.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत