जयपुर के शहीद स्मारक पर शनिवार को कांग्रेस सेवादल की ओर से रामधुनी के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ किया गया। कार्यक्रम में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान सेवादल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और धरना देकर सत्याग्रह किया। सेवादल के कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया। शाम को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल मार्च भी किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष भीमराज भाटी ने बताया कि पूरे देश के कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता अपने-अपने राज्यों में सत्याग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवादल द्वारा चीफ इलेक्शन कमीशन के मुखिया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जिला लेवल पर सत्याग्राह किया जाएगा भीमराज भाटी ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष गांवों और पंचायत में जाकर जागरुक करेंगे और जिला लेवल पर सत्याग्राह करवाया जाएगा।