जयपुर जेडीए ने गुर्जर की थड़ी से मानसरोवर आने-जाने वाले रास्ते को 20 सितंबर से बंद करने का निर्णय किया है। इस रूट पर मौजूद द्रव्यवती नदी पर बनी पुलिया पर डवलपमेंट का काम किया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेफिक को 6 माह के लिए बंद रखने का फैसला किया है। जेडीए से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शांति नगर मार्ग पर बनी पुलिया पर प्रस्तावित विकास कार्य के कारण ज्ञान आश्रम पुलिया से होकर जाने वाला ट्रेफिक को 20 सितम्बर से अगले 6 माह तक के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। ऐसे में गुर्जर की थड़ी से शिप्रा पथ की ओर जाने वाले वाहन चालक गंगा-जमुना पेट्रोल पंप मार्ग अथवा रिद्धि-सिद्धि मॉडर्न स्कूल मार्ग से होकर जाना पड़ेगा। इसी तरह मानसरोवर शिप्रापथ से गुर्जर की थड़ी आने वाले ट्रेफिक को भी इन्हीं रूट्स से होकर गुजरना पड़ेगा।