मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जयपुर में इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंचे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ ये ही तो बोल रहा है कि इन्होंने वोट चोरी की है, इसकी जांच करवाओ लेकिन ये तो दादागिरी कर रहे है। डोटासरा ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी को ये लोग डरा नहीं सकते है। वे लड़ेंगे और जीतेंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कि ये देश संविधान से चलेगा, गुंड़ागर्दी से नहीं चलेगा। विपक्ष को नहीं सुनेंगे तो सड़क पर आना ही पड़ेगा। देखिए- प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग सभी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने ढपली बजाकर नारेबाजी कर रहे है। प्रदर्शन करते हुए 'वोट चोर,गद्दी छोड़' के नारे लगाए और ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की। डोटासरा समेत कांग्रेस के कई नेता पहुंचे प्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा समेत सीपीआई (एम), सीपीआई, समाजवादी पार्टी और सीपीआई (एमएल) के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि वोट चोरों की जांच की मांग हम कर रहे है लेकिन न ज्ञानेश कुमार और न पीएम विपक्ष से मिल रहा है। डोटासरा ने कहा कि जुल्म के खिलाफ हम हमेशा खड़े है और आगे भी खड़े रहेंगे। --- पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए---