रेलवे ने मंगलवार को गेटोर जगतपुरा स्टेशन पर स्पेशल मेगा फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान चलाया। सीनियर डीसीएम भूपेश यादव और डीसीएम डॉ. जगदीश के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान 13 ट्रेनों की सघन जांच की गई। डीसीटीआई वोराराम जाटोलिया के अनुसार 30 टिकट चेकिंग स्टाफ और 9 आरपीएफ जवान ने अभियान के दौरान 340 बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा। इनसे कुल 20.26 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे के अनुसार इस तरह की ‘मेगा फोर्ट्रेस’ चेकिंग का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि बिना टिकट यात्रा को रोकना और स्टेशन की विंडो टिकट सेल बढ़ाना भी है। गेटोर जगतपुरा जयपुर शहर का तेजी से बढ़ता स्टेशन है और यहां से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में सघन जांच का असर सीधे टिकट बिक्री पर भी पड़ता है। फोर्ट्रेस चेकिंग क्या है डीसीएम डॉ. जगदीश ने बताया कि फोर्ट्रेस चेकिंग में रेलवे किसी स्टेशन को कुछ समय के लिए टिकट जांच के घेरे में लेता है। टिकट चेकिंग स्टाफ और RPF स्टेशन के प्रवेश-निकास, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में एकसाथ तैनात रहते हैं, ताकि जांच से बचकर निकलना मुश्किल हो।