जयपुर में परिचित युवक के एक नाबालिग लड़की का किडनैप करने का मामला सामने आया है। निकाय चुनाव के वोट डालने गए परिजनों के पीछे से आरोपी परिचित आया था। नाबालिग का किडनैप करने के साथ ही लाखों रुपए के गहने व कैश भी चुरा ले गया। जयपुर के पुलिस स्टेशन में नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 17 साल की लड़की के किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत में बताया- निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में घर पर बेटी-बेटे को छोड़कर परिजन वोट डालने गए थे। गहने और कैश भी ले गया आरोपी इस दौरान आरोपी परिचित पीछे से घर आया। नाबालिग बेटी का जबरन किडनैप कर साथ ले गया। इसके साथ ही घर के बक्से में रखे सोने के कुंडल, मंगलसूत्र व चांदी की कनकती, पायजेब और 1.65 लाख रुपए भी चुरा ले गया। बेटे ने कॉल कर दी सूचना नाबालिग बहन को किडनैप कर ले जाने के बारे में बेटे ने कॉल कर परिजनों को बताया। परिजनों की ओर से आरोपी परिचित से कॉन्टैक्ट करने का प्रयास किया। मोबाइल बंद आने पर उसके घर पहुंचने पर लॉक लगा मिला। नाबालिग बेटी के किडनैपिंग को लेकर परिजनों की ओर से शिकायत दी गई। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।