जयपुर से किडनैप कर एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने बुलाकर नाबालिग को आरोपी परिचित उठा ले गया। दस दिन तक बंधक बनाकर नाबालिग के साथ आरोपी ने रेप किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान व मेडिकल के बाद पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी को शुक्रवार दोपहर अरेस्ट किया है। परिचित ने मिलने के बहाने बुलाकर किडनैप किया थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 17 साल की लड़की को किडनैप कर रेप किया गया। आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी युवक से उसकी बातचीत होती रहती थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलने-जुलने लगा। 15 सितम्बर को धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर बहला-फुसलाकर आरोपी उसका किडनैप कर ले गया। घर से अचानक लापता होने पर परिजनों ने नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दी। 10 दिन बंधक बनाकर रखा पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश की। पुलिस टीम करीब 10 दिन बाद नाबालिग को महेन्द्रगढ से ढूंढकर जयपुर लाई। नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज करने पर किडनैप कर 10 दिन तक बंधक बनाकर देहशोषण करने का पता चला। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस ने मामले में फरार आरोपी परिचित को शुक्रवार दोपहर दबिश देकर धर-दबोचा।