जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो का परिणाम आज आ गया। जिन 4 वार्डो के 5 बूथों पर री-पोलिंग हुई थी वहां कांग्रेस को जीत मिली है। इस तरह अब 150 वार्डो में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है। जबकि बीजेपी 78 और 15 सीटों पर निर्दलीय है। आज हुई वोटों की गिनती में वार्ड 9 से कांग्रेस की प्रत्याशी कैलाशी 764 मतों के अंतर से, वार्ड 18 से वंदिता 181 मतों के अंतर से, वार्ड 25 से रेखा देवी 397 मतों के अंतर से और वार्ड 34 से सुरेश यादव ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की आपको बता दें कि 14 सितंबर को मतगणना के दौरान इन चारों वार्डो के 5 बूथों पर लगी ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आई थी। इसके कारण इन ईवीएम मशीनों में बंद वोटों की काउंटिंग नहीं हो सकी थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर दोबारा पोलिंग करवाने का फैस​ला किया था। जाने किसे मिले कितने वोट वार्ड 9 कैलाशी देवी (INC) 4610 मंजू अग्रवाल (BJP) 3846 वार्ड 18 वंदिता शर्मा (INC) 4962 नीरज कुमावत (BJP) 4781 वार्ड 25 रेखा देवी (INC) 5533 चंचल कंवर (BJP) 5136 वार्ड 34 सुरेश यादव (INC) 4405 पीयूष किराडू (BJP) 4256 पढ़िए, किस वार्ड में कौन हारा-जीता (रिजल्ट आते ही टेबल अपडेट होगी)