जयपुर नगर निगम के 4 वार्डों के 5 बूथों पर री-पोलिंग हुई। जयपुर के इन 4 वार्डों में री-पोलिंग में कुल मतदान 69.92 प्रतिशत दर्ज हुआ। वार्ड संख्या 9 में 73.22%, वार्ड 18 में 72%, वार्ड संख्या 25 में 81.63 प्रतिशत, जबकि वार्ड 34 में 61.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वार्ड 9 में एक बुजुर्ग अपनी पोतियों के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने आईं। पांचों मतदान केंद्रों पर कुल 6,253 मतदाताओं में से 4,372 मतदाताओं ने मतदान किया। इन पांचों बूथ पर बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक री-पोलिंग हुई। बता दें कि 14 सितंबर को काउंटिंग के दौरान ईवीएम खराब होने के कारण वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर मतगणना नहीं हो पाई थी। ऐसे में यहां री-पोलिंग का फैसला लिया गया था। अब 17 सितंबर को मतों की गणना की जाएगी। वार्ड 34 के बूथ पर लापरवाही का आरोप पुनर्मतदान के दौरान वार्ड 34 के बूथ संख्या 477 पर लापरवाही के आरोप में पीठासीन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा की जगह गुलाम अली को बूथ PRO नियुक्त किया गया था। अधिकारी पर मतदान कार्य में लापरवाही और आयोग के निर्देशों की अवहेलना के आरोप सामने आए थे। इन वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों की प्रोफाइल री पोलिंग में कुल वोटिंग प्रतिशत वोटिंग से जुड़े देखें PHOTOS… --- ये खबर भी पढ़ें.. BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते राजस्थान के 309 शहरी निकायों के चुनावों में बीजेपी को कांग्रेस से 99615 वोट ज्यादा मिले हैं। कुल 1.06 करोड़ वोटों में से बीजेपी को 37.35 लाख, कांग्रेस को 36.35 लाख और निर्दलीयों को 29.06 लाख वोट मिले हैं। पांच अन्य पार्टियों को नोटा से कम वोट मिले हैं। (पूरी खबर पढ़ें)