जयपुर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी की ओर से रविवार 6 सितंबर को पदमपुरा जैन मंदिर में सदस्यों के लिए धार्मिक भक्ति संध्या और भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक भोज से हुई, जिसमें सदस्यों ने दाल-बाटी चूरमा का आनंद लिया। इसके बाद रात 7:30 बजे भगवान पद्मप्रभु जी की आरती की गई। आरती के बाद भजन गायिका प्रिया जैन निमोदिया ने भक्ति संध्या प्रस्तुत की। उनके भजनों पर सदस्य और अतिथि भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष पीयूष सोनी, सचिव हेमंत श्वेता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष रूबी सौरभ जैन, सह सचिव श्वेता नीरज अजमेरा सहित कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के संयोजक आकांक्षा शुभम निगोतिया, सूचि आशीष जैन और दीपाली रमेश पटोदी रहे। समाचार जगत से धीरेंद्र गोधा, संजय छाबरा, सुनील गंगवाल और बसंत जैन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ के जरिए पुरस्कार वितरित किए गए। बेटी के LDC चयन पर मां का सम्मान, 12-14 घंटे कपड़े प्रेस कर पढ़ाया बेटी का सरकारी सेवा में LDC पद पर चयन होने पर मां संतोष देवी का सम्मान किया गया। सिद्धार्थ नगर निवासी डॉ. प्रकाश, प्रो. इन्द्र, मांगीलाल खिंची सहित अन्य लोगों ने उन्हें साफा पहनाकर और पौधा भेंट किया। स्थानीय सतवीर सिंह बुंदेला ने बताया-संतोष देवी रोजाना 12 से 14 घंटे कपड़े प्रेस करती हैं। उन्होंने तय किया था कि जो काम वह कर रही हैं, उनकी बेटी न करे। बेटी को सरकारी स्कूल में पढ़ाया और वह समय-समय पर स्कूल और कॉलेज जाकर बेटी का हौसला बढ़ाती रहीं। आखिरकार बेटी का LDC पद पर चयन हो गया।