राज्य निर्वाचन आयोग ने आज एक आदेश जारी कर जयपुर समेत प्रदेश के तमाम जिलों में हो रहे पंचायत चुनावों की वोटिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। धनतेरस पर्व को देखते हुए वो​टिंग शेड्यूल में बदलाव कर पहले निर्धारित तारीख से एक दिन पहले वोटिंग करवाने का फैसला किया है। तीन फेज तक के चुनाव में ये बदलाव किया गया है, जबकि चौथे फेज का चुनाव निर्धारित समय पर ही होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक पहले फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग अब 23 अक्टूबर के बजाए 22 अक्टूबर को होगी, जबकि वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग 25 अक्टूबर के बजाए 24 अक्टूबर को करवाई जाएगी। इसी तरह दूसरे फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग 29 अक्टूबर के बजाए 28 अक्टूबर को होगी, जबकि वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग 31 अक्टूबर के बजाए 30 अक्टूबर को करवाई जाएगी। इसी तरह तीसरे फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग 4 नवंबर के बजाए 3 नवंबर को होगी, जबकि वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग 6 नवंबर के बजाए 5 नवंबर को करवाई जाएगी। सामान्य है जिला प्रमुख का पद इस बार जयपुर में जिला प्रमुख का पद अनारक्षित (सामान्य) है यानी यहां किसी भी जाति, समुदाय का कोई भी व्यक्ति दावेदारी कर सकता है। इसके अलावा 57 वार्डो में से 28 वार्ड SC, ST और OBC वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि 29 वार्ड अनारक्षित, जिस पर किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा।