जयपुर में आज पंचायत समिति प्रधान, सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में जिले की 22 पंचायत समितियों में 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए यानी इस बार कम से कम 11 महिलाएं प्रधान बनेगी। लॉटरी आज सुबह 10.15 बजे जयपुर कलेक्ट्रेट संभागार में कलेक्टर संदेश नायक की मौजूदगी में निकाली गई। सबसे पहले जिला परिषद सदस्य के 57 वार्डो की लॉटरी निकाली गई, जिसमें एससी के लिए 10, एसटी के लिए 8 सीटे पहले से निर्धारित की गई थी। जबकि ओबीसी के 10 वार्डो के आरक्षण के लिए पर्ची से लॉटरी निकाली गई। 386 वार्डो में से 93 ओपन, जहां कोई भी लड़ सकेगा चुनाव ​जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के 386 वार्डो का आरक्षण भी आज ही किया गया। इसमें केवल 93 वार्ड ही ऐसे हैं, जो ओपन रखे हैं। यानी यहां किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। जबकि 293 वार्ड किसी न किसी वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग या महिला) के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति प्रधान की आरक्षण लॉटरी जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी लिस्ट आमेर पंचायत समिति जालसू पंचायत समिति रामपुरा डबरी पंचायत समिति चाकसू पंचायत समिति कोटखावदा पंचायत समिति माधोराजपुरा पंचायत समिति चौमूं पंचायत समिति गोविंदगढ़ पंचायत समिति जमवारामगढ़ पंचायत समिति आंधी पंचायत समिति झोटवाड़ा पंचायत समिति जोबनेर पंचायत समिति दूदू पंचायत समिति मौजमाबाद पंचायत समिति फागी पंचायत समिति सांभरलेक पंचायत समिति किशनगढ़-रेनवाल पंचायत समिति सांगानेर पंचायत समिति बस्सी पंचायत समिति तूंगा पंचायत समिति शाहपुरा पंचायत समिति अमरसर पंचायत समिति आगे देखिए तस्वीरें… कल निकलेगी सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- अब 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच के पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायत है, जिनमें कुल 5931 वार्ड है।