जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार कॉलेज स्टूडेंट को टक्कर मार दी। युवक डंपर के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। इससे उसका सिर कुचल गया। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दौलतपुरा थाना क्षेत्र के पोखरिया वाला पुलिया के पास गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे यह हादसा हुआ। हादसे में छात्र प्रशांत जांगिड़ (20) पुत्र धर्मेंद्र कुमार जांगिड़ निवासी सोनी का बाग विद्याधर नगर जयपुर की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर के पिछले पहिए के नीचे आया युवक दौलतपुरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया- घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर और मोटरसाइकिल को पुलिस थाने पर लाकर खड़ा करवाया गया। पुलिस की ओर से रिपोर्ट प्राप्त कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है। दुर्घटना में शामिल डंपर और बाइक पुलिस के कब्जे में हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी में BBA का छात्र था प्रशांत मृतक प्रशांत जांगिड़ एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र था। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने और रिपोर्ट देने के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। मृतक का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को किया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर- तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार युवक को कुचला:रोड पर 15 फीट तक घसीटते ले गई गाड़ी; दोस्तों के घर जा रहा था जयपुर के राजापार्क इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी पर जा रहे युवक को कुचल दिया। थार युवक और स्कूटी को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। (पूरी खबर पढ़ें)