जयपुर में बिजली विभाग सोमवार को मेंटेनेंस के कारण करीब 30 इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखेगा। कटौती सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दो अलग-अलग शिफ्टों में होगी। वैशाली नगर, जयसिंहपुरा, कनकपुरा जैसे कई बड़े इलाके प्रभावित होंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे यहां बिजली बंद गौतम मार्ग, गांधी पथ विद्युत् नगर सी, गोविंद नगर, अक्षरधाम चौराहा, हॉप हॉस्पिटल, चौरड़िया सिटी, कनक विहार, पार्क विला, जैन विहार, जयसिंहपुरा रोड, जयसिंहपुरा चौराहा, गणतपुरा रोड, जेडीए कॉलोनी, होटल स्टारडम, गंगा विहार, होटल स्काई इन, कनकपुरा रेलवे स्टेशन, सागर महल, मामा की ढाणी, मिर्धा फार्म, गणेश विहार, गैस गोदाम और आसपास का प्रभावित क्षेत्र। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक गांधी पथ, आदित्य विहार, महादेव नगर, गोविंद नगर, शेखावत कॉलोनी, यूनिवर्सल स्कूल एवं आसपास का प्रभावित क्षेत्र।