जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों से नागरिकों की समस्याएं सामने आई हैं। जगतपुरा में बंद स्ट्रीट लाइट और कैपिटल मॉल से राणा सांगा मार्ग तक सड़क पर फैली गंदगी से लोग परेशान हैं। दिल्ली रोड पर हरमाड़ा-दौलतपुरा मार्ग के गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। वहीं बापू नगर के SMS रोड पर सीवर का पानी फैलने से लोगों को बदबू और गंदगी झेलनी पड़ रही है। दूसरी ओर, अक्षय पात्र मंदिर के पास सीवर की समस्या और मालवीय नगर के शंकर विहार-नंद विहार मोड़ पर बंद रोड लाइट का समाधान हो गया है। XEN निधि जैन ‘स्टार ऑफिसर’ बनीं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अंधेरे के कारण लोगों को हो रही समस्या जयपुर के जगतपुरा के राणा सांगा मार्ग निवासी ऋषि ने बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि घर के सामने लगी हुई लाइट बंद हो गई, जिससे कॉलोनी में अंधेरा रहता है। लोगों को आने-जाने में समस्या आती है। कैपिटल मॉल से राणा सांगा मार्ग तक सड़क पर गंदगी जयपुर के जगतपुरा के कैपिटल मॉल के पास रहने वाले जीतराम गुर्रज ने भी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कैपिटल मॉल से राणा सांगा मार्ग की तरफ जाने वाले रोड पर कीचड़ हो रहा है। सड़क के एक तरफ काफी ज्यादा गंदगी के कारण लोगों को आने-जाने में समस्या आती है। रास्ता खराब होने से वाहन चालक परेशान शहर के दिल्ली रोड से लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने गड्ढों की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हरमाड़ा से दौलतपुरा जाने वाली सड़क पर गड्ढे हो रहे हैं। पूरी सड़क खराब है, जिसके कारण वाहन चलाने में काफी समस्या आती है। रोड पर बह रहा सीवर का पानी बापू नगर के SMS रोड पर सीवर की गंदगी फैलने की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी विरेंद्र ने लिखा कि सीवर चैंबर का ढक्कन निगम वाले खोल कर चले गए है, जिसके कारण पूरी रोड पर सीवर का पानी बह रहा है। साथ ही लोगों को बदबू भी झेलने पड़ रही है। सीवर की समस्या पर प्रशासन का एक्शन जयपुर के अक्षय पात्र मंदिर के पास रहने वाले ऋषि कुमार ने सीवर की समस्या पोस्ट की थी, जिसका समाधान करवा दिया है। दरअसल, उन्होंने लिखा था कि मंदिर के पीछे सीवर का पानी रोड पर भर रहा था। लोगों को बदबू और गंदगी के कारण आस-पास से गुजरने में भी समस्या आ रही थी, इसपर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान किया है। कुछ दिनों में ठीक हुई रोड लाइट मालवीय नगर के शंकर विहार नंद विहार मोड़ निवासी ठाकरसी मीना की समस्या का भी समाधान हो गया है। उन्होंने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था कि पूरी कॉलोनी में कुछ दिनों से लाइटें बंद थी। कॉलोनी में अंधेरा होने के कारण लोग काफी समस्या से जूझ रहे थे। हालांकि, इसपर XEN ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। निधि जैन बनीं 'स्टार ऑफिसर' जयपुर के मालवीय नगर से सामने आई ठाकरसी मीना की समस्या पर XEN ने एक्शन ले लिया है। ठाकरसी मीना की ने बताया था कि उनके शंकर विहार नंद विहार मोड़ की कॉलोनी में कुछ दिनों से लाइटें बंद थी। इसपर XEN निधि जैन ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.सड़क-नाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान से राहत:सीवर ओवरफ्लो, कचरे के ढेर, बंद रोड लाइट से लोग परेशान 4.मालवीय नगर और सेठी कॉलोनी में मिली राहत:'भास्कर समाधान' बना जयपुरवासियों का जनमंच, नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 5.जयपुर में समस्याओं पर एक्शन:कान्हा विहार और धावास में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक, निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 6.ब्रह्मापुरी में सीवर ठीक, सुमेल में स्ट्रीट लाइट जली:निर्माण नगर में सिग्नल की जरूरत, तो श्याम नगर में सफाई का इंतजार 7.जयपुर में बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें:जलभराव से लेकर खुले सीवर चैंबर तक कई समस्याएं, 'भास्कर समाधान' बना जनता का सहारा 8.श्याम वाटिका में कचरा गाड़ी के इंतजार में क्षेत्रवासी:झुके बिजली के पोल से हादसे का डर, तो पानीपेच और शास्त्री नगर में हुआ समाधान 9.स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान:जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान 10.1 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:कहीं टूटी पेयजल लाइन तो कहीं सीवरेज और कचरे से परेशान लोग, जलभराव की समस्या भी हुई ठीक