जयपुर में गौ अधिकार हुंकार रैली से एक दिन पहले गुरुवार को टोंक रोड सांगानेर स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला में गोमाता पूजन किया गया। राजस्थान गोसेवा समिति के बैनर तले हुए कार्यक्रम में संत-महात्माओं और गोसेवकों ने गोमाता की पूजा कर रैली के सफल होने की प्रार्थना की। पूजन के बाद शुक्रवार को होने वाली रैली और महासम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रैली में प्रदेश की 4200 से 4300 गोशालाओं से जुड़े करीब 50 हजार प्रतिनिधियों के पहुंचने का दावा किया गया है। समिति के अनुसार- 500 से 700 संत-महात्मा भी रैली में शामिल होंगे। द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज और मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज सहित संत रैली में मौजूद रहेंगे। सरकार के सामने रखेंगे गोशालाओं से जुड़े मुद्दे राजस्थान गोसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत गोविन्दराम शास्त्री ने बताया- रैली में गोशालाओं, गोपालकों और गोवंश संरक्षण से जुड़े मुद्दे सरकार के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे काम सकारात्मक हैं, लेकिन योजनाओं और व्यवस्थाओं का समय पर क्रियान्वयन जरूरी है। रैली के जरिए गोशालाओं से जुड़े मामलों के समाधान की मांग रखी जाएगी। अनुदान और ऑडिट रिकवरी मुख्य मुद्दे समिति के मुख्य सलाहकार रघुनाथ सिंह शिवलाव ने बताया- पिछले करीब डेढ़ साल में कई गोशालाओं के संचालन में दिक्कतें बढ़ी हैं। कई गोशालाओं का अनुदान रुका हुआ है। ऑडिट रिकवरी के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपए की राशि निकाले जाने की भी समीक्षा की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में अधिकारियों को दस्तावेज और प्रमाण उपलब्ध कराए गए हैं। ये हैं प्रमुख मांगें