भीलवाड़ा में ट्रक ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर को अचानक सीने में दर्द हुआ तो दवाई लेने के लिए ट्रक को साइड में रोका और नीचे उतरा। ट्रक से नीचे उतरने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। ड्राइवर के सड़क पर गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसको संभाला और मांडल उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना मांडल थाना क्षेत्र में जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे (NH-48) पर नानकपुरा गुरुद्वारे के पास की है। अचानक सीने में दर्द होने लगा नानकपुरा पुलिस चौकी के कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया- कुलविंदर सिंह (55) पुत्र भजन सिंह निवासी फिलोर बुंडाला, जालंधर (पंजाब) ट्रक लेकर पुणे से लुधियाना जा रहे थे। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे नानकपुरा के पास उनके सीने में दर्द होने लगा। इस पर उन्होंने ट्रक को साइड में खड़ा किया और गुरुद्वारे के सामने स्थित पवन मेडिकल की तरफ दवाई लेने जा रहे थे। ट्रक से उतरने के बाद थोड़ी देर बार ही बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उनको संभाला और एंबुलेंस से मांडल उप जिला हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से हुई मौत नर्सिंग स्टाफ के सतवीर ने बताया- प्राथमिक जांच के अनुसार हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इनपुट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल --- संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… 1. DSP की हार्ट अटैक से मौत:6 महीने पहले हुई थी एंजियोप्लास्टी, सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे कोटा में DSP की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अकेले ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। डीएसपी गिरिराज गर्ग अपने क्वार्टर पर बैठे थे। अचानक घबराहट होने पर उन्होंने अपने साथियों को जानकारी दी। इस पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें कोटा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई।। (पढ़ें पूरी खबर) 2. फॉरेस्ट गार्ड की हार्ट अटैक से मौत:अचानक सीने में दर्द होने पर साथी कर्मचारी हॉस्पिटल लेकर दौड़े सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में तैनात फॉरेस्ट गार्ड की हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। फलोदी रेंज के टोडरा नाके पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड सतवीर यादव को अचानक सीने में दर्द होने पर साथी स्टाफ को बताया। स्टाफ उन्हें जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)