जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सफाई, सीवरेज, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’ शेखावत नगर से हेमराज ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया। लाइट ठीक होने से रात के समय लोगों को आने-जाने में राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी को आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। खराब सड़क की समस्या का हुआ समाधान जयपुर बाइपास, जवाहर नगर से कमल कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क की हालत खराब होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... सड़क के कोने पर कई दिनों से कचरे का ढेर निर्माण नगर, बृजलालपुरा से बीपी सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से सड़क के कोने पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। लंबे समय से कचरा नहीं उठने के कारण गंदगी बढ़ती जा रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द कचरा उठवाकर सफाई करवाने की मांग की है। इलाके में कचरा जमा, प्लास्टिक भी जलाया जा रहा लाल बहादुर नगर से शैलेश कक्कड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी कचरा जमा हो गया है। उन्होंने बताया कि यहां प्लास्टिक का कचरा भी जलाया जाता है, जिससे आसपास धुआं और गंदगी फैलती है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कचरा हटवाने के साथ प्लास्टिक जलाने पर रोक लगाने की मांग की है। मोतीडूंगरी मार्ग पर सीवर लाइन जाम मोतीडूंगरी मार्ग, आदर्श नगर से इमरान कुरैशी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइन जाम है। सीवर लाइन जाम होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन की सफाई करवाकर निकासी व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। वार्ड 81 में नियमित सफाई नहीं, सफाईकर्मी भी नहीं आ रहा आदर्श नगर से योगेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 81 में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि सफाईकर्मी भी नियमित रूप से क्षेत्र में नहीं आता, जिसके कारण जगह-जगह गंदगी जमा हो रही है। लंबे समय तक सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई व्यवस्था शुरू करवाने और सफाईकर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.तीन दिन से बंद रोड लाइट हुई ठीक:सड़क, जलभराव और सफाई से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. वार्ड पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':मोदीखाना में 3-4 दिन से सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो, समाधान का इंतजार 3.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:जवाहर नगर में बनी नई रोड, पेयजल समस्या भी सुलझी, खुले में कचरा, बेसहारा पशु बिगाड़ रहे शहर की छवि 4.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 5.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 6.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 7.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 8. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 9.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें