जयपुर में पब्लिक पार्क में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। खोह-नागोरियान थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर प्रेम नगर पुलिया के पास पब्लिक पार्क में रविवार रात हेमंत राणा (35) ने रस्सी का फंदा लगा लिया। पार्क में सोमवार सुबह लोग घूमने आए तो लोहे के एंगल पर युवक लटका दिखा। SHO (खोह-नागोरियान) सुनील गोदारा ने बताया- करौली के सपोटरा निवासी हेमंत ऑटोरिक्शा चलाता था। हेमंत गोनेर रोड पर सुंदर विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। हेमंत ऑटोरिक्शा लेकर रविवार शाम को काम पर जाने की कहकर घर से निकला था। पार्क में घूमने आए लोगों ने युवक के आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना पर खोह-नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद फंदे से शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जेएनयू हॉस्पिटल भिजवाया। युवक के पास से नहीं मिला सुसाइट नोट पुलिस ने मृतक के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। पुलिस की ओर से मर्ग दर्ज कर सुसाइड के कारण का पता लगाया जा रहा है।