नगर परिषद चुनाव के परिणाम से पहले जैसलमेर में बाड़ेबंदी में रखे गए जालोर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रत्याशी डीजे की धुन पर नाचते और कालबेलिया कलाकारों के साथ आनंद लेते नजर आ रहे हैं। डांस करते हुए का वीडियो सामने आया जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को 10 सितंबर को बस से जैसलमेर भेज दिया था। शनिवार शाम को वीडियो अब सामने आया है। इसमें प्रत्याशी ‘नाचेगी छोरी नाचेगी’ सहित अन्य गीतों पर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। वार्ड-38, 39 और 40 का कांग्रेस प्रत्याशी बाड़ेबंदी में नहीं नगर परिषद में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक जोड़-तोड़ की आशंका के चलते कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की है। चुनाव परिणाम घोषित होने तक प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए पार्टी नेतृत्व उन्हें जैसलमेर लेकर गई है। जानकारी के अनुसार हालांकि इस दौरान वार्ड-38, 39 और 40 का कांग्रेस प्रत्याशी बाड़ेबंदी में शामिल नहीं हुआ। इन्होंने अपना पारिवारिक कारण बताते हुए आने से मना कर दिया।