जैसलमेर में घर में नशे की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस की दबिश के दौरान तस्कर छत से दीवार फांदकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने मौके से उसके नाबालिग बेटे को निरुद्ध कर लिया। ठिकाने की तलाशी के दौरान पुलिस को 500 ग्राम अवैध अफीम का दूध और 56 ग्राम सिंथेटिक MD ड्रग्स मिली। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने बताया - एनडीपीएस मामलों में चालानशुदा आरोपी जसाराम विश्नोई के ठिकाने पर राणीसर कच्ची बस्ती में अचानक दबिश दी गई थी। लाखों रुपए कीमत होने का दावा पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के फरार होने के बाद उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात जैसलमेर पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने आमजन से भी ऐसे लोगों और तस्करों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।