जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव में BJP के विजय डांगरा ने जीत हासिल की है। उनको 45 में से 27 वोट मिले वहीं कांग्रेस के निर्मल रैयानी को 18 वोट मिले। हालांकि, कांग्रेस 16 और BJP के 25 पार्षद जीतकर आए थे, मगर 4 निर्दलीयों में से 2 ने BJP और 2 ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। BJP ने 27 मतों के साथ सभापति का पद अपने कब्जे में कर लिया। जबकि, पोकरण में कांग्रेस का बोर्ड बना है। कांग्रेस की प्रत्याशी कल्पना विजयी घोषित की गईं हैं। बीजेपी-कांग्रेस में हुआ आमने-सामने का मुकाबला जैसलमेर नगरपरिषद चुनाव में सभापति पद बीजेपी के विजय डांगरा और कांग्रेस के निर्मल पुरोहित में आमने सामने मुकाबला था। गौरतलब है कि कांग्रेस के निर्मल पुरोहित चुनाव हार गए थे मगर कांग्रेस ने हाइब्रिड नियम के तहत उनको सभापति का टिकट देकर चुनाव लड़वाया था। बीजेपी और कांग्रेस के सभी पार्षद बाड़ेबंदी से बाहर आकर जैसलमेर थे। निकायों का रिजल्ट…