ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग राजस्थान (जयपुर) के निर्देश के मुताबिक जैसलमेर जिले की ग्राम पंचायतों के वार्डों (एकल निर्वाचन क्षेत्रों) और सरपंचों के आरक्षण का निर्धारण करने के लिए लॉटरी का आयोजन कल यानी 24 सितंबर को संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों के उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों में किया जाएगा। इस पूरी आरक्षण प्रक्रिया को संपन्न कराने की जिम्मेदारी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों की होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 10 पंचायत समितियां हैं, जिनके अंतर्गत 266 ग्राम पंचायतें और 924 राजस्व गांव आते हैं। उपखण्डवार लॉटरी आयोजन स्थल एवं पंचायत समितियां अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जैसलमेर, पोकरण, फतेहगढ़ एवं भणियाना के उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लॉटरी की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत के क्षेत्राधिकार के विधानसभा सदस्य एवं सभी संबंधित पक्षों को अपने स्तर से जारी करें। लॉटरी प्रक्रिया कल आयोजित होने के कारण संभावित उम्मीदवारों और ग्रामीणों में खासा उत्साह व हलचल देखने को मिल रही है।