जैसलमेर के जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सभी 10 पंचायत समितियों में प्रधान पदों के लिए आरक्षण की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। नए समीकरणों के तहत इस बार कुल 10 सीटों में से आधी यानी 5 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि शेष 5 सीटें ओपन श्रेणी में रखी गई हैं। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महिला आरक्षण के तहत जिन 5 पंचायत समितियों को आरक्षित किया गया है, उनमें सम (अब खुहड़ी), फतेहगढ़ और रामदेवरा को अनारक्षित (सामान्य) महिला के लिए रखा गया है। इसके अलावा मोहनगढ़ पंचायत समिति को अनुसूचित जाति (SC) महिला और नाचना पंचायत समिति को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इन पांचों सीटों पर केवल महिला उम्मीदवार ही प्रधान पद का चुनाव लड़ सकेंगी। दूसरी ओर, शेष 5 सीटें ओपन श्रेणी में रखी गई हैं, जहां पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए पात्र होंगे। इनमें भणियाणा और सांकड़ा पंचायत समिति को अनारक्षित (ओपन) रखा गया है। वहीं, रामगढ़ पंचायत समिति को अनुसूचित जाति (SC) ओपन, राजमथाई को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ओपन और जैसलमेर पंचायत समिति को अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन घोषित किया गया है। जैसलमेर जिले में 10 पंचायत समिति वार प्रधान आरक्षित वर्ग जिला परिषद 21 सदस्यों की आरक्षण लॉटरी जैसलमेर पंचायत समिति सदस्य की लॉटरी रामगढ़ पंचायत समिति 15 सदस्यों की लॉटरी मोहनगढ़ पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी फतेहगढ़ पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी खुहड़ी पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी सांकड़ा पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी भणियाणा पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी राजमथाई पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी नाचना पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी रामदेवरा (मुख्यालय पोकरण) पंचायत समिति के 15 सदस्यों की लॉटरी सरपंचों और वार्ड पंचों की लॉटरी कल प्रदेश के तमाम सरपंचों और वार्डपंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन सभी पदों के लिए ये लॉटरी पहले अगस्त और फिर 17-18 सितंबर को तय हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इन्हें स्थगित कर दिया गया था। अब जैसलमेर जिले में भी सरपंच और वार्ड पंच के पदों के आरक्षण की तस्वीर कल यानी 24 सितंबर को पूरी तरह साफ हो जाएगी।